Cookies

कुकी पॉलिसी

2018-04-16

कुकी पॉलिसी

खंड

  • हम कुकीज का प्रयोग करते हैं
  • कुकीज और डाटा संग्रह के अन्य स्वचालित माध्यम
  • आईपी एड्रेसेज और यूआरएल्स
  • हम कौन सी कुकीज का प्रयोग करते हैं?
  • कुकीज को डिसेबल या रिमूव कैसे करें
  • हमसे सम्पर्क कैसे करें

हम कुकीज का प्रयोग करते हैं

रेकिट बेंकिजर समूह की कंपनियां ("रेकिट बेंकिजर", "हम") "कुकीज" और अन्य स्वचालित साधनों का उपयोग करके हमारी वेबसाइटों पर विजिट करने वालों के बारे में कुछ जानकारी एकत्र करती हैं, जैसे कि कितने यूजर्स हमारी साइटों पर विजिट करते हैं और सबसे अधिक देखे जाने वाले वेबपेज कौन से हैं। इस जानकारी को एकत्रित करके हम सीखते हैं कि हमारी साइटों और हमारे विज्ञापनों को विजिटर्स के लिए कैसे उत्तम बनाया जाए। हम इस जानकारी को विभिन्न माध्यमों, जैसे कुकीज, वेब बीकन्स और अन्य समान तकनीकों के माध्यम से एकत्र करते हैं। जब हम "कुकीज" का संदर्भ देते हैं, तो हमारा मतलब इन सबसे होता है।

कुकीज और डाटा संग्रह के अन्य स्वचालित माध्यम

कुकीज

कुकीज टेक्स्ट की बिट्स होती हैं, जो आपके कंप्यूटर की हार्ड ड्राइव पर स्टोर होती हैं, जब आप हमारी साइटों पर विजिट करते हैं। उदाहरण के लिए हम कुकीज का प्रयोग खुद को यह जानकारी देने के लिए कर सकते हैं कि क्या आप हमारी साइटों पर पहले भी विजिट कर चुके हैं या क्या आप नए विजिटर हैं और हमें साइट संबंधी उन विशेषताओं की पहचान करने में सहायता करने के लिए भी, जिनमें आपकी सबसे ज्यादा रुचि हो सकती है। जब आप किसी विशेष वेबसाइट पर विजिट कर रहे होते हैं तो आपकी प्राथमिकताएं सेव करके कुकीज आपके ऑनलाइन अनुभव को बढ़ा सकती हैं।

वेब बीकन्स

वेब बीकन्स (जिन्हें इंटरनेट टैग्स, पिक्सल टैग्स और क्लियर गिफ्स के रूप में भी जाना जाता है) आम तौर पर किसी भी वेबसाइट पर पारदर्शी ग्राफिक चित्र होते हैं। वेबसाइटों पर विजिट करने वालों की गतिविधियों को मापने के लिए कुकीज के साथ संयोजन में वेब बीकन्स का उपयोग किया जाता है। हम वेब बीकन्स का उपयोग कुछ जानकारियां प्राप्त करने के लिए कर सकते हैं, जैसे कि उस पेज को डाउनलोड करने वाले कंप्यूटर का आईपी एड्रेस, जिस पर बीकन दिखाई देता है, उस पेज का यूआरएल, जिस पर बीकन प्रदर्शित होता है, बीकन वाले पेज को कितने समय तक देखा गया, और पेज देखने के लिए किस प्रकार के ब्राउजर का उपयोग किया गया इत्यादि।

आईपी एड्रेसेज और यूआरएल्स

आईपी एड्रेस एक विशिष्ट पहचानकर्ता है, जिसे कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरण इंटरनेट पर पहचानने और एक-दूसरे के साथ संचार करने के लिए उपयोग करते हैं। जब आप हमारी साइटों पर विजिट करते हैं, तो हम वेब बीकन का उपयोग करके उस उपकरण का आईपी एड्रेस देख सकते हैं, जिसका उपयोग आप इंटरनेट से कनेक्ट करने के लिए करते हैं। हम इस जानकारी का उपयोग उपकरण की सामान्य भौतिक स्थिति को निर्धारित करने के लिए करते हैं और यह ज्ञात करते हैं कि हमारे साइट विजिटर किस भौगोलिक क्षेत्र से ताल्लुक रखते हैं। हम इस जानकारी का उपयोग आपकी विजिट को बढ़ाने के लिए अपनी वेबसाइट को आपके सामने प्रस्तुत करने के तरीके को बदलने के लिए कर सकते हैं।

एक यूआरएल (यूनिफॉर्म रिसोर्स लोकेटर) इंटरनेट पर प्रत्येक संसाधन के लिए एक विशिष्ट पहचानकर्ता या पता है, प्रभावी रूप से यह उस वेब पेज का पता है, जिसे आप देख रहे हैं। हम इस जानकारी का उपयोग यह देखने के लिए करेंगे कि कौन सी साइटें और पेज विजिट किए गए हैं और आप किस तरह से हमारी साइट पर जाते हैं।

हम कौन सी कुकीज का प्रयोग करते हैं?

हम अपनी साइटों पर निम्नलिखित प्रकार की कुकीज का प्रयोग करते हैं :

बेहद आवश्यक कुकीज - आपके द्वारा शुरू किए गए लेनदेन या अनुरोध को पूरा करने के लिए ये कुकीज आवश्यक हैं। उदाहरण के लिए इसमें आपके द्वारा दी गई जानकारी को याद रखना शामिल है, जैसे कि आप सेशन के दौरान अपनी लॉग-इन की स्थिति को प्रबंधित करने के लिए साइट पर जाते हैं। आपके पास इन कुकीज से बचने का विकल्प नहीं है, क्योंकि वेबसाइटें इनके बिना ठीक से काम नहीं कर सकती हैं।

कार्यात्मक कुकीज - ये कुकीज साइट को आपके लाभ हेतु कार्यक्षमता प्रदान करने के लिए आपके द्वारा चुने गए विकल्पों को याद रखने की अनुमति देती हैं। उदाहरण के लिए कार्यात्मक कुकीज आपके लिए साइट को विशिष्ट सेटिंग्स याद रखने की अनुमति देती है, जैसे कि आपका देश-चयन और लगातार लॉग्ड-इन स्टेट यदि आपके द्वारा चयनित है, और अन्य कस्टमाइज्ड फीचर्स।

विश्लेषणात्मक कुकीज - प्रभावशीलता और साइट के साथ उपभोक्ता संपर्क को मापने और समय के साथ अपनी साइटों को बेहतर बनाने के लिए ये कुकीज हमें आपके द्वारा हमारी साइटों के उपयोग से संबंधित डाटा एकत्र करने की अनुमति देती हैं, जिसमें वह कंटेंट भी शामिल है जिस पर आप हमारी साइटों को ब्राउज करते हुए क्लिक करते हैं। ये कुकीज हमें हमारे तीसरे पक्ष के विश्लेषणात्मक उपकरण प्रदाता द्वारा प्रदान की जा सकती हैं, लेकिन ये केवल हमारी साइटों से संबंधित उद्देश्यों के लिए उपयोग की जाती हैं।

टारगेटिंग कुकीज - ये कुकीज आपके द्वारा हमारी साइटों और अन्य साइटों के उपयोग से संबंधित जानकारी को याद रखती हैं, ताकि हम आपको अपनी साइटों पर प्रचार और अन्य लक्षित जानकारी प्रदान कर सकें।

रि-टारगेटिंग कुकीज - ये कुकीज आपके द्वारा हमारी साइटों के उपयोग से संबंधित जानकारी को याद रखती हैं, ताकि हम आपको अन्य साइटों पर प्रचार और अन्य लक्षित जानकारी प्रदान कर सकें।

सोशल मीडिया कुकीज - ये कुकीज सोशल नेटवर्क्स तक पहुंच प्रदान करती हैं और आपके इन नेटवर्क्स के उपयोग के संबंध में व्यक्तिगत जानकारी एकत्र कर सकती हैं। इस पर हमारा कोई नियंत्रण नहीं है कि सोशल नेटवर्क्स आपकी व्यक्तिगत जानकारी को कैसे एकत्र और उपयोग कर सकते हैं और उनका उपयोग सोशल नेटवर्क की गोपनीयता नीति के अधीन है,

हमारे द्वारा उपयोग की जाने वाले कुकीज के बारे में और अधिक विवरण के लिए यहां क्लिक करें।

कुकीज के बारे में और ज्यादा जानने के लिए विजिट करें  http://www.allaboutcookies.org.

कुकीज को डिसेबल या रिमूव कैसे करें

अधिकांश ब्राउजर आपको यह बताते हैं कि नई कुकीज स्वीकार करना कैसे बंद करें, नई कुकी प्राप्त होने पर आप कैसे सूचित हों और मौजूदा कुकीज को कैसे निष्क्रिय किया जाए। कृपया ध्यान दें कि कुकीज के बिना आप हमारी साइट के सभी फीचर्स का पूरा लाभ नहीं ले सकते।

अपने ब्राउजर पर कुकीज को कैसे प्रबंधित करें, इस बारे में और अधिक जानकारी के लिए कृपया नीचे दिए गए उचित लिंक पर जाएं :

  • इंटरनेट एक्सप्लोरर
  • फायरफॉक्स
  • क्रोम
  • सफारी

हमसे कैसे संपर्क करें

रेकिट बेंकिजर की प्राइवेसी प्रैक्टिसेज के बारे में और अधिक जानने के लिए कृपया हमारी प्राइवेसी पॉलिसी देखें