बाल साफ करने संबंधी वह हरेक बात, जो आपके लिए जानना जरूरी है

शरीर से अनचाहे बालों को हटाना प्राचीन काल से ही महिलाओं की सुंदरता संबंधी जरूरतों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है। उन्नत तकनीकों ने हमारे लिए बालों को हटाने के लिए असामान्य उत्पादों, साथ ही नए तरीकों का भी प्रयोग करना संभव बना दिया है। इसलिए वर्तमान में घर पर ही अनचाहे बाल साफ करना या सैलून जाकर इस तरह की सेवाएं प्राप्त करना संभव हो गया है। आइए, शरीर के अनचाहे बाल साफ करने के दुनिया के कुछ सबसे लोकप्रिय तरीकों पर एक नजर डालते हैं।

शेविंग

शेविंग के प्रारंभिक तरीकों का वर्णन प्राचीन मिस्र के समय में मिलता है। उस समय कांस्य या चकमक पत्थर से बने रेजर का प्रयोग करते हुए शेविंग के एक अल्पविकसित रूप का उपयोग किया जाता था। पुराने समय में अनचाहे बालों से मुक्त चिकनी त्वचा को संपन्नता और कुलीनता का प्रतीक माना जाता था। इसके बहुत बाद 20वीं शताब्दी में पहनावों का उदय हुआ और अनचाहे बालों की शेविंग महिलाओं के लिए आदर्श बन गई। शेविंग आज भी बालों को हटाने के सबसे लोकप्रिय तरीकों में से एक है, हालांकि इसकी अपनी सीमाएं हैं। सबसे बढ़िया रेजर भी त्वचा में जलन, कटने और छिलने का कारण बन सकते हैं। हालांकि रेजर से बाल तुरंत ही साफ हो जाते हैं, लेकिन ये जल्दी ही वापस भी उग आते हैं - इसलिए आपको बार-बार बालों की शेविंग करने की जरूरत पड़ती है।

शुगरिंग

वर्तमान में वैक्सिंग शरीर के अनचाहे बालों को साफ करने के सबसे लोकप्रिय तरीकों में से एक है, लेकिन इससे भी पहले जो एक लोकप्रिय तरीका था, उसे शुगरिंगके नाम से जाना जाता है। यह तरीका प्राचीन मिस्रवासियों द्वारा विकसित किया गया था, जो सबसे अनोखी सौंदर्य तकनीकों के साथ सामने आए थे। शुगरिंग में चीनी, नींबू रस और पानी का मिश्रण होता है। फिर इस मिश्रण को गोंद जैसा चिपचिपा बनाने के लिए धीमी आंच पर गर्म किया जाता है, जिसे बाद में ठंडा करके और अच्छी तरह से मिलाकर त्वचा पर लगा दिया जाता है। फिर बालों को हटाने के लिए इसे त्वचा से एक ही झटके में खींच लिया जाता है, जिससे बाल भी साथ चिपककर जड़ से उखड़ जाते हैं। शुगरिंग की तुलना में वैक्सिंग अधिक सुविधाजनक है। वीट ओरियंटल वैक्स आपको अपने घर पर ही सैलून जैसे परिणाम देता है। आपको शुगरिंग वाला चिपचिपा गोंद बनाने की जरूरत नहीं होती - बस, माइक्रोवेव में मोम गर्म करें और इसे त्वचा पर लगा दें। काश, प्राचीन मिस्रवासियों के हाथ में भी वीट उत्पाद और एक ओवन होता!

डेपिलेटरी क्रीम्स

बालों को हटाने की प्रक्रिया अक्सर पीड़ा से जुड़ी होती है, लेकिन अगर आप किसी डेपिलेटरी क्रीम का प्रयोग कर रहे होते हैं तो इस पीड़ा से बचा जा सकता है। ये क्रीम बालों को हटाने की प्रक्रिया को एक सुखद अनुभव में बदल देती हैं। क्रीम त्वचा की सतह के ठीक नीचे के बालों को घोल देती है और फिर चमकदार और स्निग्ध त्वचा प्राप्त करने के लिए इसे पोंछकर या धोकर साफ किया जा सकता है। आधुनिक डेपिलेटरी क्रीम्स बालों को साफ करने संबंधी सर्वाधिक पीड़ारहित समाधानों की पेशकश करती हैं। पहले इन क्रीम्स में आर्सेनिक और क्विकलाइम यानी बिना बुझा हुआ चूना जैसे कठोर तत्व होते थे। वे बालों को तो साफ कर देते थे, लेकिन त्वचा के लिए काफी कठोर होते थे। वर्तमान में ऐसा नहीं है और अब डेपिलेटरी क्रीम्स प्रयोग करने के लिए एकदम सुरक्षित हैं।

इस प्रकार स्पष्ट है कि बदलती जीवन-शैली और बदलते समय के अनुरूप बाल हटाने के तरीके भी सदियों के सतत प्रयोगों के बाद विकसित हुए हैं। शेविंग, शुगरिंग और डेपिलेटरी क्रीम से बाल साफ करने जैसे तरीके अन्य तरीकों की तुलना में अधिक मुख्यधारा वाले और लोकप्रिय हैं।