छाती के बाल कैसे और क्यों साफ करें


पुरुषों के छाती के बालों को साफ करने पर लोगों की अलग-अलग राय है। कुछ लोग घने बालों वाली छाती को पसंद करते हैं, तो वहीं बहुत से लोग छाती के बाल साफ करना पसंद करते हैं!

छाती के बालों को साफ करने का महत्व

छाती के बाल कुछ पुरुषों के लिए अतीत में एक गर्व का विषय रहे हैं और अब भी हैं। हालांकि, कुछ पुरुष सफाचट चिकनी छाती भी पसंद करते हैं। पुरुष, विशेष रूप से बॉडी बिल्डर और मॉडल, सौंदर्य संबंधी कारणों से छाती के बालों को स्थायी रूप से हटाने का विकल्प चुनते हैं।

एक प्रवृत्ति होने के साथ-साथ इसके कई फायदे भी हैं। इससे आपको बेहतर शारीरिक स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिलती है। छाती के बाल शरीर पर एक अतिरिक्त परत को जोड़ते हैं, जो गर्मी को रोकती है, खासकर गर्मियों के दौरान। इससे अत्यधिक पसीना आता है, जिससे असुविधा हो सकती है या त्वचा पर चकत्ते भी हो सकते हैं। इसके अलावा अंतर्वर्द्धित बाल फोड़े-फुंसियों का कारण बन सकते हैं। 

अब जब आप कुछ सामान्य कारणों से अवगत हो गए हैं तो आइए एक नजर डालते हैं कि छाती के बालों को कैसे साफ किया जाए।

छाती के बालों को साफ करने के लिए कई तरीके हैं। हमने नीचे सबसे सामान्य तकनीकों की तुलना की है। इससे आपके लिए उपयुक्त सर्वोत्तम तकनीक को खोजने में मदद मिल सकती है।

  • शेविंग बनाम डेपिलेटरी क्रीम्स

छाती के बाल साफ करने के लिए पुरुषों के द्वारा शेविंग का उपयोग प्राचीन समय से ही किया जाता रहा है। इसके लिए आपको बस एक तेज रेजर की जरूरत होती है। हालांकि यह ध्यान रखें कि शेविंग के बाद बाल घने और सख्त बालों के रूप में वापस उगते हैं। नतीजतन आपको बालों को साफ करने के लिए हर कुछ दिन बाद शेविंग की आवश्यकता होती है।

पुरुषों के लिए वीट हेयर रिमूवल क्रीम जैसी डेपिलेटरी क्रीम वैक्सिंग के लिए एकदम सही विकल्प है। ये क्रीम जब त्वचा पर लगाई जाती है, तो बालों की जड़ों पर काम करती है और उन्हें घोल देती है। इनका प्रयोग करते हुए बालों को हटाना उतना ही आसान है, जितना कि किसी साफ कपड़े से पोंछना या उस हिस्से को धोना। यह प्रक्रिया एकदम कष्ट रहित, आसान और परेशानी रहित होती है।

  • वैक्सिंग बनाम शुगरिंग

वैक्सिंग से आपके बालों की वृद्धि सीमित हो जाती है, क्योंकि वैक्सिंग से बालों को उनकी जड़ों से खींच लिया जाता है।

विशेषज्ञ घर पर वैक्सिंग करने की कोशिश करने के बजाय किसी पास के सैलून में करवाने की सलाह देते हैं। हालांकि यह थोड़ी तकलीफदेह प्रक्रिया है, लेकिन यह शेविंग की तुलना में ज्यादा बेहतर परिणाम देती है।

पुरुषों के लिए छाती के बाल साफ करने के लिए शुगरिंग को अक्सर अधिक प्राकृतिक और अपेक्षाकृत कम तकलीफदेह विकल्प के रूप में पेश किया जाता है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि वैक्सिंग के विपरीत चीनी त्वचा से नहीं जुड़ती है, इसलिए पीड़ा हल्की होती है। यह किसी रासायनिक घटक को भी संलिप्त नहीं करती है और इसलिए त्वचा के लिए कठोर साबित नहीं होती। इसका उपयोग करने में अभ्यस्त होने में अक्सर कुछ समय लगता है, इसलिए इसे घर पर स्वयं करने की कोशिश करने के बजाय सैलून जाकर करवाने की सलाह दी जाती है।

  • लेजर उपचार बनाम इलेक्ट्रोलिसिस

यदि आप स्थायी रूप से छाती के बालों को हटाने के तरीके के बारे में सलाह ले रहे हैं, तो आप या तो लेजर उपचार या इलेक्ट्रोलिसिस को चुन सकते हैं।

लेजर उपचार में एक तीव्र लेजर बीम का उपयोग किया जाता है जो आपकी त्वचा के माध्यम से प्रवेश करती है और बालों के रोमकूप को नष्ट कर देती है। तब बाल अपने आप ही गिर जाते हैं और काफी समय तक वापस नहीं उगते हैं। यह तकनीक छाती पर बेहतर काम करती है, क्योंकि यह हिस्सा अधिक महत्वपूर्ण होता है।

इलेक्ट्रोलिसिस छाती के बालों को स्थायी रूप से हटाने की एक विधि है। इस विधि में बालों की जड़ों को नष्ट करने के लिए एक सुई के आकार वाले इलेक्ट्रोड का उपयोग किया जाता है, इसलिए बाल वापस नहीं उगते हैं। 

हालांकि, हर विधि के अपने फायदे और नुकसान होते हैं। लेजर और इलेक्ट्रोलिसिस जैसे स्थायी उपाय खासे महंगे पड़ते हैं और इनके लिए कई सिटिंग्स की आवश्यकता होती है। फिर इसके साइड-इफेक्ट होने की संभावना भी होती है। शेविंग से हमेशा कटने-छिलने की आशंका रहती है। अस्थायी तरीकों में वैक्सिंग सबसे तकलीफदेह है। शुगरिंग चिपचिपी और समस्या भरी है। छाती के बालों को हटाने के लिए डेपिलेटरी क्रीम का उपयोग करना संभवतः सबसे अच्छा उपाय है। बाजार में उपलब्ध डेपिलेटरी क्रीम्स में वीट हेयर रिमूवल क्रीम सबसे उल्लेखनीय हैं। आपको केवल बालों की जड़ों में क्रीम लगाने की जरूरत होती है, फिर महज 5 मिनट तक प्रतीक्षा करें और धो दें। इसका परिणाम एक चिकनी, नमीयुक्त और रूखेपन से मुक्त खिली-खिली त्वचा के रूप में सामने आता है। सामान्य त्वचा के लिए और संवेदनशील त्वचा के लिए – इन 2 प्रकारों में उपलब्ध ये क्रीम चर्मविज्ञान के तहत जांची जाती हैं और उपयोग करने के लिए एकदम सुरक्षित हैं। इसके अलावा चूंकि ये आकार में बहुत बड़ी नहीं होतीं, इसलिए इन्हें आसानी से अपने बैग में रखकर चला जा सकता है। वीट हेयर रिमूवल क्रीम का उपयोग करना इस प्रकार सुरक्षित, आसान और साथ ही पुरुषों के लिए छाती के बालों को साफ करने के लिए अत्यंत ही सुविधाजनक उपाय है।