चुनें अपने लिए भौंहों का सही आकार

भौंहें आपके शरीर के सबसे महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक हैं, क्योंकि ये भावनाओं को व्यक्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। यह जानना एक चुनौतीपूर्ण कार्य हो सकता है कि भौंहों का कौन सा आकार आपको सूट करता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आपकी भौंहें मोटी हैं, फैली हुईं हैं, छोटी या पतली हैं उचित तकनीक द्वारा आप उन्हें अपने चेहरे के अनुरूप बना सकती हैंहमने अच्छी तरह से तैयार किए गए भौंहों के जोड़ों की मदद से उन्हें पूर्ण करने का सबसे अच्छा तरीका बताते हुए, चेहरे की आकृतियों को 5 श्रेणियों में विभाजित किया है। हमने आपके लिए भौंह संबंधी आदर्श शख्सियतों के रूप में कुछ प्रसिद्ध चेहरों के नाम भी प्रस्तुत किए हैं, और यह सुनिश्चित करने के लिए कुछ निर्देश भी दिए हैं कि आप वीट के साथ अपनी भौंह संबंधी पूरी क्षमता के साथ कैसे रह सकती हैं। 

 

 Long

लंबा चेहरा

चेहरे का लंबा आकार लालित्य को बढ़ाता है। इस आकार के चेहरे के अनुरूप जब भौंहों को आकार देते हैं, तो लक्ष्य यह होता है कि ये जितनी लंबी हैं, उससे अधिक लंबी हर्गिज न दिखें। यह लक्ष्य मोटी, सपाट और क्षैतिज भौंहों के साथ हासिल किया जा सकता है। ये चेहरे का ब्रेक अप करती हैं, और आंखों को ऊपर-नीचे होने से रोकती हैं।

ऐसी भौंहों वाली जानी-मानी शख्सियतें

जेनिफर कॉनली

डोविमा

जेसिका ब्राउन फिंडले

 Square

चौकोर चेहरा

चौकोर जबड़ा आकर्षण प्रदान करने वाली विशेषता है, जो क्लासिक हॉलीवुड ब्यूटी की याद दिलाता है। हालांकि ध्यान रखने वाली बात यह है कि कभी-कभी अपनी मजबूती के कारण भी यह लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच सकता है। या तो एक मोटी मजबूत भौंह के साथ इसे संतुलित करें, या कोमल घुमावों के साथ सौम्य करें।

ऐसी भौंहों वाली जानी-मानी शख्सियतें

किएरा नाइटली

मर्लिन मुनरो

सोफिया लॉरेन
 Oval Or Round

अंडाकार/गोल चेहरा

चेहरे का यह आकार कोमल रेखाओं से बना होता है, और इस कारण अक्सर बहुत कामुक दिख सकता है। इसी वजह से इसे अक्सर क्लासिकल पेंटिंग्स में आदर्श के तौर पर पेश किया गया है। ऐसे चेहरे के लिए भौंहों का आदर्श एक सौम्य कोण वाला उभार या आर्च होता है, </span style="font-size: 16px;" >जो घुमावों को अंतर और पूर्णता प्रदान करता है।

ऐसी भौंहों वाली जानी-मानी शख्सियतें

लिली कोलिंस

मीगन फॉक्स

मारिया कोलास
 Heart

हृदयाकार चेहरा

चेहरे के इस आकार को अक्सर सबसे आकर्षक चेहरे के रूप में देखा जाता है ग्रेस केली जैसी खूबसूरत शख्सियतों ने साबित किया है कि ऐसे आकार वाला चेहरा भी किसी भी अन्य आकार के चेहरों की तरह ही ध्यान खींचने वाला हो सकता है। भौंह का मोटा और उथला घुमाव जबड़े के कोणों का फर्क दिखलाता है, और प्रभाव को कोमल और आकर्षक बनाता है।

ऐसी भौंहों वाली जानी-मानी शख्सियतें

हैली बेरी

कैरी मुलिगन

ग्रेस केली

 Diamond

हीरे के आकार वाला चेहरा

चेहरे का हीरे जैसा आकार अक्सर अपने स्वामी को एक विशेष तरोताजगी की अहसास करा सकता है, और इतिहास की कुछ सबसे सुंदर स्त्रियों को ऐसे आकार वाले चेहरे का उपहार मिला है। क्योंकि इस आकार के चेहरे पर, भौंहें चेहरे के सबसे चौड़े हिस्से पर होती हैं, जिन्हें ऊपर और नीचे सौम्य घुमाव देकर विभाजित किया जा सकता है, जिससे उनका घुमाव भी कोमल दिखाई पड़ता है

ऐसी भौंहों वाली जानी-मानी शख्सियतें

एमा वाटसन

लोरेन बाकाल

जेसिका एल्बा
   

मनचाहा लुक कैसे प्राप्त करें

खर्च संबंधी विभिन्न योजनाओं और कष्ट झेलने की सीमाओं वाले लोगों के लिए अपनी भौंहों को संवारने के कई उपयुक्त तरीके हैं! तक का न्यूनतम परेशानी भरा और सरलतम रखरखाव के साथ घर पर ही अनचाहे बाल हटाने के लिए सबसे प्रभावी और सुविधाजनक विकल्प वीट प्रिसिजन वैक्स जैसे वैक्स का प्रयोग करना है। यह उस हिस्से पर, जहां के बाल आप हटाना चाहती हैं, सावधानीपूर्वक लागू किया जा सकता है, यह सुनिश्चित करते हुए कि आप केवल उन्हीं बालों को हटाएं, जिन्हें आप हटाना चाहते हैं, फिर सिर्फ एक सरल झटके के साथ आप अपनी उपयुक्त भौंहें पाने के और करीब पहुंच जाती हैं!